सिज़ोफ्रेनिया के सकारात्मक लक्षण क्या नहीं हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 12:39

सिजोफ्रेनिया के लक्षण कुछ दुर्लभ स्थितियों में बच्चों में दिखना शुरू होते हैं। इन्हें तीन भागों में बांटा जा सकता है, जिनके बारे में नीचे बताया गया है

पॉजिटिव लक्षण : इसमें पीड़ित के मनोवैज्ञानिक व्यवहार में बदलाव होने लगता है, जो आम व्यक्ति में नजर नहीं आता। इन लक्षणों के चलते व्यक्ति वास्तविकता से दूर होने लगता है। ये बदलाव कुछ इस तरह से होते हैं :

हैलुसिनेशन (जो न हो उसका दिखाई या सुनाई देना)
भ्रम
सोचने समझने में समस्या होना
शारीरिक गतिविधियां करने में समस्या होना

नेगेटिव लक्षण : इन लक्षणों में पीड़ित व्यक्ति के सामान्य व्यवहार और भावनाओं में परिवर्तन आने लगते हैं, जैसे :

चेहरे या आवाज में कोई भाव न होना
रोजमर्रा के जीवन में भावनाओं का महसूस न होना
कम बोलना
कोई भी नया काम शुरू करने या पुराने को जारी रखने में समस्या

कॉग्निटिव लक्षण : कुछ मरीजों में सिजोफ्रेनिया के ये लक्षण बहुत हल्के होते हैं, लेकिन कुछ के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं, जैसे :

बातों को समझ कर निर्णय लेने में समस्या होना
ध्यान केंद्रित करने में समस्या होना
याददाश्त कम होना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info